दीपिका ने ‘एक्स एक्स एक्स’ के निर्देशक को तोहफा दिया

टोरंटो, 22 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘एक्स एक्स एक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के साथ हॉलीवुड में पदार्पण करने जा रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म निर्देशक डी.जे. कारुसो को पारंपरिक भारतीय पोशाक भेट की है।

डी.जे. कारुसो ने शुक्रवार को ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ कढ़ाई वाला नीला कुर्ता और पाजामा की तस्वीर साझा की।

तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा, “दीपिका पादुकोण क्या तोहफा है! मैं आभारी हूं। सेरेना के किरदार को जीवंत बनाने के लिए धन्यवाद। ‘एक्स एक्स एक्स’ का आखिरी दिन।”

फिल्म में दीपिका सेरेना के किरदार में दिखाई देंगी।

डी.जे. कारुसो निर्देशित ‘एक्स एक्स एक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ 2002 की फिल्म ‘एक्स एक्स एक्स’ और 2005 की ‘एक्स एक्स एक्स : स्टेट ऑफ द यूनियन’ का सीक्वल है।

इसमें विन डीजेल, डोनी येन, टोनी जा, और सैमुअल एल. जैक्सन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

दूसरे ट्वीट में कारुसो ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें दीपिका अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीर क्लीक करवाती नजर आ रही हैं।

तस्वीर के शीर्षक में उन्होंने लिखा, “दीपिका पादुकोण टोरंटो में प्रशंसकों को अलविदा कह रहीं। उनके दो दिन बाकी।”

फिल्म 20 जनवरी, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493