मनोज, नवाजुद्दीन, इरफान से होती है जलन : नसीरुद्दीन

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मनोज बाजपेयी और इरफान खान जैसे अभिनेताओं से ईष्या होती है, क्योंकि वे काफी कुशल कलाकार हैं।

‘निशांत’, ‘आक्रोश’, ‘मंडी’ और ‘जाने भी दो यारों’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय कर चुके और पद्मभूषण से सम्मानित अभिनेता नसीरुद्दीन ने कहा कि हमारे देश में बेहतरीन कलाकारों की कोई कमी नहीं हैं।

यहां अपनी आगामी फिल्म ‘वेटिंग’ के प्रचार के लिए आए नसीरुद्दीन ने आईएएनएस को बताया, “मुझे नवाजुद्दीन, बाजपेयी, इरफान से जलन होती है। वे काफी कुशल कलाकार हैं। अरशद वारसी और विजय राज जैसे कलाकार दुनिया में सबसे अच्छे नेताओं की बराबरी पर हैं।”

नसीरुद्दीन ने कहा, “जिन्हें मैंने अभी तक देखा है, उनमें से नवाजुद्दीन सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक हैं और मुझे उनसे ईष्र्या होती है। काश मैं भी उनके जितनी उम्र में इतना अच्छा अभिनेता होता।”

दिग्गज अभिनेता ने कहा कि मनोज और कल्कि कोचलिन में इतनी क्षमता है कि एक दिन वह अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ेंगे।

नसीरुद्दीन से जब उनकी नजर में एक कमर्शियल फिल्मों के अभिनेताओं के बारे में पूछा गया, तो इस पर भी उन्होंने नवाजुद्दीन का ही नाम लिया।

उन्होंने कहा कि नवाजुद्दीन ने ‘बजरंगी भाईजान’ से ही सुर्खियां हासिल कर ली थीं, तो फिर वह कमर्शियल अभिनेता क्यों नहीं हो सकते।

जीवन के दो अलग पृष्ठभूमियों से आए दो अनजान लोगों की कहानी दर्शाने वाली नसीरुद्दीन की फिल्म ‘वेटिंग’ 27 मई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493