कनाडा की बियर कंपनी बाज से कराएगी बियर की आपूर्ति

फिलिप्स ब्रुइंग एंड माल्टिंग कंपनी ने चार साल के एक बाज हक्र्यूलिस को नियुक्त किया है, जो कंपनी के ‘बियर फ्रॉम अ बर्ड’ प्रचार के विजेता को उसके नए पिल्सनर की एक कैन की आपूर्ति करेगा।

कंपनी के संस्थापक माट फिलिप्स ने कहा कि यह अमेजन की ड्रोन आपूर्ति का जवाब है।

संचालन प्रबंधक रॉबिन रैक्लिफ ने कहा कि कंपनी लोगों को इन पक्षियों के नजदीक लाना चाहती है और इन्हें अपने प्राकृतिक पर्यावास में संरक्षित करने के लिए लोगों को प्रेरित करना चाहती है।

बाज द्वारा यह आपूर्ति पहले पांच जून को वैंकूर में करने की योजना थी, जिस पर वन मंत्रालय ने आपत्ति की। इसके बाद कंपनी ने योजना बदल कर यह करतब अभयारण्य में करने का फैसला किया, ताकि हक्र्यूलिस तथा सभी संबंधित व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस योजना को भी हालांकि मंत्रालय की अनुमति मिलनी अभी बाकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493