मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह गायिका मेघान ट्रेनर के प्रति ‘आसक्त’ हैं।
प्रियंका ने लास वेगास में 22 मई को हुए बिलबोर्ड संगीत पुरस्कारों की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की।
तस्वीर में प्रियंका ट्रेनर के साथ दिखाई दे रही हैं।
प्रियंका ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “इस युवती के प्रति ‘आसक्त’ हूं। मेघान ट्रेनर तुमने आज रात ‘बीबीमास’ में धूम मचा दी। तुम और आगे बढ़ो। कैली ली, अंजुला अचारिया बाथ और ट्रॉय कार्टर के साथ।”
पुरस्कार समारोह में प्रियंका के अलावा रिहाना, केशा, ब्रिटनी स्पीयर्स, अरियाना ग्रेंडे और जेसिका अल्बा समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल थीं।
dharmpath.com dharmpath