पर्दे पर महिला का किरदार निभाना आसान नहीं : संदीप

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। सुनील ग्रोवर, गौरव गेरा और कृष्णा अभिषेक जैसे कलाकार पर्दे पर महिला किरदार में नजर आए हैं और संदीप आनंद का कहना है कि इस तरह के किरदार निभाना आसान बात नहीं है।

टेलीविजन चैनल ‘लाइफ ओके’ में आने वाले शो ‘मे आई कम इन मैडम’ में साजन का किरदार निभा रहे अभिनेता संदीप को लोकप्रिय टीवी शो में शांता लोपेज नामक महिला का किरदार निभाते देखा जाएगा।

संदीप ने कहा, “उन्होंने इससे पहले भी मुझे महिला बनाया है। मुझे लगता है कि दो बेहतरनी कलाकार उतना ग्लैमर नहीं दिखा पाई हैं, जितना मैंने दिखाया है।”

उन्होंने कहा, “एक महिला और लड़की बनना आसाना काम नहीं है। शो को मिली प्रतिक्रिया काफी अच्छी है। बॉलीवुड में कमल हासन का ‘चाची 420’ में निभाया गया महिला किरदार काफी पसंदीदा है और मेरे अनुसार, और किसी ने इतने बेहतरीन तरीक से महिला किरदार को नहीं निभाया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493