वियतनाम-अमेरिका के सुधरते संबंधों से क्षेत्र को लाभ : चीन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनिंग ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वियतनाम का पड़ोसी होने के नाते चीन उसके विकास तथा अमेरिका सहित अन्य सभी देशों के साथ सामान्य सहयोगात्मक संबंधों को लेकर प्रसन्न है।

अमेरिका के राष्ट्रपति की पहली वियतनाम यात्रा को लेकर हुआ की यह टिप्पणी सामने आई है।

इससे पहले, सोमवार को ओबामा ने हनोई में वियतनाम पर लगे दशकों पुराने हथियार प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की।

चीन ने उम्मीद जताई है कि यह कदम क्षेत्रीय शांति, स्थिरता व विकास के लिए मददगार साबित होगा। हुआ ने कहा कि हथियार प्रतिबंध शीत युद्ध का परिणाम था और इसे आगे जारी रखने का औचित्य नहीं था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493