हाउसफुल की हर फिल्म में जैकलीन का जादू

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। हाउसफुल फ्रेंचाइजी की हर फिल्म में अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। वह एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं, जो हाउसफुल की तीनों फिल्मों में अपनी जादू बिखेर चुकी हैं।

हाउसफुल-3 में जैकलीन को अक्षय कुमार के साथ देखा जाएगा। हाउसफुल की तीनों फिल्मों में रितेश देशमुशख और अक्षय कुमार दिखाई दिए हैं, जबकि अभिनेत्रियों में जैकलीन ने यह हैट्रिक लगाई है।

हाउसफुल की पहली फिल्म का गाना ‘धन्नों…अपनी तो जैसे-तैसे’ गाने को जैकलीन पर फिल्माया गया था। वह हाउसफुल-2 में जॉन एब्राहम के साथ नजर आई, जबकि तीसरी ‘हाउसफुल-3’ में जैकलीन, अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगीं।

‘हाउसफुल-3’ के साथ जैकलीन की दो और फिल्में ‘डिशुम’ और ‘फ्लाइंग जट’ रिलीज होने वाली हैं। जैकलीन अभिनेता सिद्दार्थ मल्होत्रा के साथ भी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

‘हाउसफुल-3’ में जैकलीन फर्नांडिज के साथ लीजा हेडन, नरगिस फाकरी, अभिषेक बच्चन भी हैं। फिल्म का निर्देशन फरहाद-साजिद की जोड़ी ने किया है, जबकि निर्माता खुद साजिद नाडियाडवाला हैं।

जैकलीन के मुताबिक, “जब मुझे हाउसफुल में आइटम सांग के लिए अप्रोच किया गया तो मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हुई लेकिन जब मुझे ‘हाउसफुल-2’ के लिए अप्रोच किया गया तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। ‘हाउसफुल-3’ मिलना चौंकाने वाला नहीं था। क्योंकि मुझे पता था कि मैं इसकी हर पार्ट का हिस्सा हूं।”

फिल्म तीन जून को रिलीज होने जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493