बेटे हर्षवर्धन के साथ अनुभव साझा करते हैं अनिल कपूर

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर इस वर्ष आने वाली फिल्म से एक अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

अपने बेटे को एक अच्छा अभिनेता बनाने के लिए अनिल रोज एक घंटा हर्षवर्धन के साथ बिताते हैं और उनके साथ अपने अनुभवों को साझा करते हैं।

निर्देशक राकेश ओमप्रकाश महरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ से हर्षवर्धन फिल्म जगत में अपना पहला कदम रखेंगे।

अपने बेटे के साथ अनुभव साझा करने के बारे में अनिल ने कहा, “मेरे लिए एक पिता होने के नाते यह साल काफी खास है। हर्षवर्धन अपनी पहली फिल्म कर रहा है। मेरे पास उसके साथ अपने अनुभवों से साझा करने वाली कई चीजें हैं।”

अनिल ने कहा, “मैं आश्चर्यचकित हूं कि उसे पहले से ही कई चीजों की काफी अच्छी समझ है। उसके सीखने की क्षमता काफी अच्छी है। आशा है कि मेरे सुझाव हर्षवर्धन के इस सफर में उसके काम आए।”

अनिल की बेटी सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है और अब हर्षवर्धन का सफर शुरू हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493