हवाई में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत

लॉस एंजेलिस, 24 मई (आईएएनएस)। हवाई में सोमवार को एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

काउंटी अधिकारियों ने बताया कि काउई द्वीप के हैनापेपे में विमान के उतरने के दौरान इस स्कआइडाइविंग विमान में आग लग गई। घटनास्थाल पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

समाचार पत्र होनोलुलु ने संघीय विमानन प्रशासन के प्रवक्ता इयान ग्रेगोर के हवाले से बताया कि यह एकल इंजन सेसना 182एच विमान सुबह लगभग 9.30 बजो पोर्ट एलेन हवाईअड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चार यात्री और एक चालक सवार था।

दुर्घटना के समय विमान में पायलट, दो स्काइडाइविंग इंस्ट्रक्टर और दो जंपर थे।

काउई दुर्घटना हवाई में सोमवार को हुई दो दुर्घटनाओं में से एक है। हवाई में ही सोमवार को एक छोटा विमान माखाह में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें दो लोग सवार थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493