मुझे अब महत्वपूर्ण किरदार अधिक मिल रहे : मुग्धा गोडसे

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘नॉन वेज है देखो मत’ में खलनायिका की भूमिका में नजर आने वाली अभिनेत्री मुग्धा गोडसे का कहना है कि उन्हें अब महत्वपूर्ण किरदार अधिक मिल रहे हैं।

मुग्धा ने आईएएनएस को बताया, “एक अभिनेता कभी भी खुश नहीं होता, लेकिन मुझे काफी अच्छी पटकथाएं मिल रही हैं। मुझे काफी महत्वपूर्ण किरदार मिल रहे हैं। हां, वह काफी ग्लैमर से भरे हैं लेकिन महत्वपूर्ण हैं।”

अभिनेत्री का कहना है कि ग्लैमर लोगों के पास भी बताने के लिए कहानी होती है और उनका मानना है कि पुरस्कार किसी की भी साख नहीं होते, बल्कि वे केवल मनोरंजन के लिए होते हैं।

अमित चौहान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘नॉन वेज है देखो मत’ के निर्माता विजय शेखर गुप्ता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493