्रफीफा के कार्यवाहक महासचिव मार्कस काटनर बर्खास्त

ज्यूरिख, 24 मई (आईएएनएस)। फुटबॉल की अंतर्राष्ट्रीय नियामक संस्था फीफा के कार्यवाहक महासचिव मार्कस काटनर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। यह निर्णय एक आतंरिक जांच में काटनर के ‘रोजगार अनुबंध में प्रत्ययी या विश्वास संबंधी जिम्मेदारियों में उल्लंघन का खुलासा होने के बाद लिया गया है।’

समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, फीफा ने काटनर की बर्खास्तगी की घोषणा करते हुए कहा कि फीफा आगे किसी अन्य विवरण पर टिप्पणी नहीं करेगी, लेकिन संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोगी बनाए रखेगी।

काटनर अपने पूर्ववर्ती जेरोम वाल्को पर प्रतिबंध लगने के बाद से कार्यवाहक महासचिव पद पर आसीन थे। जेरोम पर ब्राजील फीफा विश्वकप 2014 के टिकटों की अवैध बिक्री में उनकी कथित संलिप्तता के चलते प्रतिबंध लगा दिया गया था।

फीफा का नया अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो को बनाया गया और काटनर मई की शुरुआत तक फीफा में नंबर दो पद पर बरकरार रहे। मई की शुरुआत में फीफा अध्यक्ष ने फातमा समौरा के फीफा की नई महासचिव होने की घोषणा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493