जर्मन लीग : नुरेमबर्ग को हराकर फ्रैंकफर्ट रेलीगेशन से बचा

बर्लिन, 24 मई (आईएएनएस)। इंट्रैक्ट फ्रैंकफर्ट फुटबाल क्लब ने सोमवार को नुरेमबर्ग को 1-0 से हराकर खुद को जर्मन लीग में बनाए रखा है।

जर्मन लीग रेलीगेशन/प्रोमोशन प्लेऑफ मुकाबले के दूसरे चरण में मिली इस जीत ने इस क्लब को मुख्य धारा में बनाए रखा है। पहले चरण का मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा था।

सेकेंड डिवीजन क्लब नुरेमबर्ग ने फ्रैंकफर्ट के घर में गोल किया था और इस कारण उसका पलड़ा भारी था। वह दूसरे चरण के मैच को बराबरी पर रोककर जर्मन लीग में पहुंच सकता था जबकि फ्रैंकफर्ट को जर्मन लीग में बने रहने के लिए जीत की या फिर 1-1 से बराबरी की जरूरत थी।

फ्रैंकफर्ट के लिए हैरिस सेफेरोविक ने एक बेहतरीन गोल करते हुए उसकी जीत तय की। अगर फ्रैंकफर्ट यह मैच हार जाता तो यह उसके इतिहास में पांचवां रेलीगेशन होता।

इस जीत के उत्साहित फ्रैंकफर्ट के कोच निको कोवाक ने कहा, “भगवान का शुक्रिया, हम मुख्य लीग में बने हुए हैं। मुझे खुशी है कि हमें मनचाहा परिणाम मिला। अगर हम हार जाते तो यह हमारे लिए बेहद दर्दनाक होता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493