पेरिस, 24 मई (आईएएनएस)। विश्व के आठवें वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य के थॉमस बेरडिक साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के एकल मुकाबलों के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
बेरडिक ने मंगलवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में कनाडा के वासेक पोस्पीसिल को हराया।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक टूर्नामेंट के सातवें वरीय खिलाड़ी बेरडिक ने अपने कनाडाई प्रतिद्वंद्वी को 6-3, 6-2, 6-1 से पराजित किया।
अगले दौर में बेरडिक का सामना ट्यूनिशिया के मालेक जाजिरी से होगा। जाजिरी ने जर्मनी के फ्लोरियन मायेर को हराया।
dharmpath.com dharmpath