स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्री फॉर नेशनल डिफेंस (एसएएसटीआईएनडी) के तहत परमाणु आपात व सुरक्षा प्रभाग के प्रमुख याओ बिन ने कहा कि यह दल सेना व परमाणु उद्योग के साथ मिलकर काम करेगा और जरूरत पड़ने पर घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यो का संचालन करेगा।
दल में छह इकाइयां-कमान, समन्वय एवं प्रौद्योगिकी समर्थन, आपातकालीन बचाव, इंजीनियरिंग बचाव, आपातकाल निगरानी तथा विकिरण सुरक्षा, शुद्धिकरण तथा चिकित्सकीय सहायता होंगी।
बैठक को संबोधित करते हुए एसएएसटीआईएनडी के प्रमुक शू दाझे ने परमाणु आपात रणनीति को अद्यतन करने का आह्वान किया।
साल 2012-2015 की अवधि के दौरान, चीन ने परमाणु आपातकाल पर एक श्वेत पत्र जारी करने के साथ ही 50 परमाणु सुरक्षा नियमों, कानूनों व कानूनी दस्तावेजों को पेश किया था। उसने आठ प्रौद्योगिकी सहयोग केंद्र तथा 25 बचाव इकाइयों तथा तीन प्रशिक्षण अड्डों की स्थापना की थी।
dharmpath.com dharmpath