खराब मौसम के कारण देर से शुरू हुआ बेयोंसे का कॉन्सर्ट

लॉस एंजेलिस, 25 मई (आईएएनएस)। गायिका बेयोंसे नोलेस को खराब मौसम के कारण मिनेसोटा के मिनियापोलिस में टीएफसी बैंक स्टेडियम में अपना संगीत कॉन्सर्ट 45 मिनट देर से शुरू करना पड़ा।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके शो में शामिल होने आए दर्शकों को शो शुरू होने से पहले खुले शो स्थल से जाने का कहा गया।

बेयोंसे को रात 8.30 बजे शो शुरू करना था, लेकिन प्रशासन और कर्मचारियों ने खराब मौसम के कारण रात 8.15 बजे स्टेडियम को खाली कराने का फैसला किया।

खुशकिस्मती से कॉन्सर्ट रद्द नहीं करना पड़ा। 45 मिनट की देरी के बाद प्रशंसकों को शांति और व्यवस्था से अपनी सीटों पर लौटने को कहा गया।

बेयोंसे ने मंच पर आने के बाद कहा, “मैं आज रात यहां आने पर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। इस परेशानी में मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद।”

बेयोंसे ने इससे पहले आंधी के कारण अपने वर्तमान संगीत टूर ‘फॉर्मेशन’ का भी एक शो स्थगित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493