नॉर्थईस्ट युनाइटेड के लिए चुने गए 5 खिलाड़ियों में सुब्रत पॉल

शिलांग, 25 मई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने बुधवार को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय गोलकीपर सुब्रत पॉल सहित निर्मल छेत्री, रॉलिन बोग्र्स, शौविक घोष और सुमित पासी को टीम में शामिल करने की घोषणा की।

शिलांग, 25 मई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने बुधवार को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय गोलकीपर सुब्रत पॉल सहित निर्मल छेत्री, रॉलिन बोग्र्स, शौविक घोष और सुमित पासी को टीम में शामिल करने की घोषणा की।

इन पांचों खिलाड़ियों को आईएसएल के तीसरे संस्करण के लिए टीम में शामिल किया गया है।

बुधवार को जारी बयान के अनुसार, युनाइटेड ने ब्राजील के सर्गियो फारिअस को अपना मुख्य कोच बनाया है।

निर्मल ने अपने बयान में कहा, “मैं युनाइटेड के साथ खेलने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। यह मेरा घर है और मैं आश्वस्त हूं कि हमारा यह सत्र यादगार होगा।”

रॉलिन ने भी टीम में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मुझे टीम के लिए चुना गया है। मैं इस सत्र में क्लब के साथ खेलने का इंतजार कर रहा हूं और जीत हासिल करने में मदद करूंगा।”

युनाइटेड क्लब के निदेशक अर्देशीर जीजीबॉय ने कहा, “हमें निर्मल से काफी उम्मीद है। उनके पास आई-लीग, आईएसएल और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल का अनुभव है, जिससे हमारी टीम का डिफेंस मजबूत बनेगा और हमें बढ़ावा मिलेगा।”

अर्देशीर ने कहा, “दूसरी ओर, सुब्रत ने मैदान में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन दिया है। निश्चित तौर पर उनके पास अन्य खिलाड़ियों के साथ साझा करने के लिए बहुत कुछ होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493