फ्रेंच ओपन : तीसरे दौर में पहुंची हालेप

पैरिस, 25 मई (आईएएनएस)। विश्व नंबर छह महिला टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने बुधवार को दूसरे दौर में जारिना डियास को 7-6(5), 6-2 से मात दी।

पैरिस, 25 मई (आईएएनएस)। विश्व नंबर छह महिला टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने बुधवार को दूसरे दौर में जारिना डियास को 7-6(5), 6-2 से मात दी।

अगले दौर में हालेप का मुकाबला जापान की नाओमी ओसाका से होगा। उन्होंने क्रोशिया की मिरजाना लुकिक बारोनी को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से मात दी।

उनके अलावा पेट्रा क्वितोवा और स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा ने अंतिम 32 में प्रवेश किया। पेट्रा ने सेह सु वेई को 6-4, 6-1 से मात दी। वहीं, कुज्नेत्सोवा ने हिथर वाटसन को 6-1, 6-3 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493