अफ्रीकी संघ के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय प्रमुख और अफ्रीकी संघ के विशेष प्रतिनिधि हेली मेंकरियोस ने बताया, “कोई भी एकल संगठन अपने बूते हमारी चुनौतियों का समाधान करने में सफल नहीं हो सकता है।”
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय संगठनों के सहयोग का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले दशक में क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय संगठनों ने संघर्ष की गतिशीलता और क्षेत्रीय राजनीति पर काफी प्रभाव हासिल किया है।
इस चर्चा का विषय ‘संयुक्त राष्ट्र-अफ्रीकी संघ का शांति एवं सुरक्षा सहयोग’ था, जिसमें सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र के दर्जनों सदस्यों और अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र सचिवालय, अफ्रीकी संघ आयोग, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग और संयुक्त राष्ट्र कार्यालय अफ्रीकी संघ का प्रतिनिधित्व किया।
dharmpath.com dharmpath