पैनासोनिक का डीजे टेक्निक्स हेडफोन लांच

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। पैनासोनिक इंडिया ने बुधवार को हाई क्वालिटी डीजे टेक्निक्स हेडफोन : डीजे 1200 के लांच की घोषणा की है। यह नया मॉडल शक्तिशाली आवाज तो देता ही है, साथ ही फ्री स्टाइल मॉनिटरिंग भी प्रदान करता है।

कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि डीजे टेक्निक्स हेडफोन डीजे 1200 में एक स्विंग आर्म सिस्टम है, जो संगीतप्रेमियों के लिए फ्री-स्टाइल मॉनिटरिंग में मदद करता है। इसके अलावा इसकी रिवर्सिबल हाउसिंग सिंगल साइड मॉनिटरिंग भी संभव बनाती है।

क्वालिटी को सर्वाधिक महत्व देने वाले लोगों के लिए ये हेडफोन 41 मिलीमीटर ड्राइवर यूनिट्स से सुसज्जित हैं, जिनमें नियोडाईमियम मैग्नेट्स एवं 1500 मेगावॉट की इनपुट कैपेसिटी है। अति उत्तम श्रेणी के ड्राईवर्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ शानदार डिजाईन एवं बेहतर बिल्ड क्वालिटी ने इन हेडफोन्स को हर तरह के संगीत के लिए सर्वोत्तम बना दिया है।

बेहतरीन क्वालिटी की साउंड के लिए डीजे 1200 में 24 कैरट गोल्ड प्लेटेड प्लग एवं लम्बा कॉपर क्लैड एलुमीनियम वायर है। वो सहज फोल्डिंग डिजाइन में उपलब्ध है, जिसकी वजह से आप इसे साथ में आए कैरी पाउच में आसानी से रख सकते हैं। यह पहनने में आसान है। इस हेडफोन में विस्तृत एवं सुविधाजनक पैडेड हेडबैंड हैं, जो कानों पर आसानी से फिट हो जाते हैं।

पैनासोनिक इंडिया के उत्पाद प्रमुख गौरव घवरी ने बताया, “पैनासोनिक इंडिया के डीजे टेक्निक्स हेडफोन हाई क्वालिटी के ऑडियो का पर्याय हैं। डीजे 1200 फ्री स्टाईल मॉनिटरिंग के साथ हमारी डीजे टेक्निक्स श्रृंखला में हमारे नए हाई परफॉर्मेंस हेडफोन हैं। इसके बेहतर ऑडियो एवं हाई-फ्रीक्वेंसी रेंज के साथ हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि आप संगीत की एक बीट तक नहीं चूकेंगे। इसलिए आपकी संगीत की रुचि चाहे जो हो, ये बेहतरीन हेडफोन आपके ट्रैक्स को अतुलनीय स्पष्टता के साथ पेश करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493