आईपीएल : कोलकाता को 163 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा है।

दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा है।

फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए। युवराज सिंह ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 44 रनों का योगदान दिया।

हैदराबाद को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। मोर्ने मोर्केल ने इन-फॉर्म बल्लेबाज शिखर धवन (10) को 12 रनों के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कप्तान डेविड वार्नर (28) ने मोइसिस हेनरिक्स (31) के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटके से उबारा।

इससे पहले दोनों टीमों के बीच हुए मैच के हीरो कुलदीप यादव इस मैच में भी हैदराबाद के लिए खतरा साबित हुए। उन्होंने 10वें ओवर में पहले वार्नर को पवेलियन भेजा। इसके बाद अगली ही गेंद पर हेनरिक्स को डग आउट में बैठने पर मजबूर कर दिया।

दो लगातार झटकों से एक बार फिर संकट में दिख रही हैदराबाद को युवराज और दीपक हुड्डा (21) ने संभाला। दोनों अच्छी तरह जम चुके थे, लेकिन तभी दोनों के बीच रन लेने में गलतफहमी हुई और हुड्डा पेवलियन लौट गए।

कुलदीप एक बार फिर हैदराबाद के लिए सरदर्द बने। उन्होंने अगले ओवर में बेन कटिंग को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद युवराज सिंह ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन वह अपने अर्धशतक से छह रन से चूक गए। उन्हें जेसन होल्डर ने 19वें ओवर में पवेलियन भेजा। युवराज जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 145 रन था।

बिपुल शर्मा (नाबाद 14) ने मोर्ने मोर्केल द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर टीम को 162 के स्कोर तक पहुंचाया।

कोलकाता की तरफ से कुलदीप ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। उनके अलावा मोर्केल और होल्डर ने दो-दो विकेट लिए। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493