इस्लामाबाद, 25 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफ्रीकी देशों की संख्या बढ़ाने का समर्थन किया है। यह जानकारी रेडियो पाकिस्तान ने बुधवार को दी।
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने मंगलवार को यूएन-एयू (संयुक्त राष्ट्र-अफ्रीकी यूनियन) सहयोग पर 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में चर्चा के दौरान अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के संदर्भ में क्षेत्रीय संगठनों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
लोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से शांति स्थापना के प्रति पाकिस्तान की दीर्घकालीन प्रतिबद्धता है और वह वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को हर संभव सहयोग देना जारी रखेगा।
सुरक्षा परिषद में अफ्रीकी देशों के लिए तीन सीटें हैं और कोई स्थायी सदस्य नहीं है। 54 देशीय महादेश में संघर्षो से निपटने के लिए लोधी ने सुरक्षा परिषद में और अफ्रीकी सीटों का समर्थन किया।
dharmpath.com dharmpath