बीजिंग, 25 मई (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अपने चार दिवसीय चीन दौरे के दूसरे दिन बुधवार को बीजिंग पहुंचे। यहां वह अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग और अन्य शीर्ष नेताओं संग बातचीत करेंगे।
बीजिंग, 25 मई (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अपने चार दिवसीय चीन दौरे के दूसरे दिन बुधवार को बीजिंग पहुंचे। यहां वह अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग और अन्य शीर्ष नेताओं संग बातचीत करेंगे।
दक्षिणी चीन के सर्वाधिक औद्योगीकृत ग्वांगझोऊ में भारतीय और चीनी कारोबारियों से मुलाकात के बाद मुखर्जी बुधवार शाम बीजिंग पहुंचे हैं। यहां चीनी उप विदेश मंत्री लियु झेनमिन ने उनकी अगवानी की।
मुखर्जी गुरुवार को शी के साथ प्रस्तावित मुलाकात में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को आतंकवादी घोषित कराने के भारत के प्रयास को संयुक्त राष्ट्र में चीन द्वार बाधित करने का मुद्दा उठा सकते हैं।
चीन द्वारा परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में प्रवेश की भारत की कोशिश को चीन द्वारा बाधित करने के मुद्दे पर भी मुखर्जी चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग से चर्चा कर सकते हैं।
इसके अलावा मुखर्जी पेकिंग युनिवर्सिटी जाएंगे, जिसे दुनिया के 100 विश्वविद्यालयों की सूची में हाल ही में 21वां स्थान मिला है।
इसके पहले मुखर्जी ने ग्वांगदोंग के गवर्नर झू शियाओदाम से मुलाकात की। वह मंगलवार को यहां पहुंचे हैं।
उन्होंने चीनी निवेशकों को भारत आमंत्रित भी किया।
मुखर्जी ने ग्वांगझोऊ में आयोजित भारत-चीन बिजनेस फोरम में कहा, “अपनी आर्थिक साझेदारी की पूर्ण संभावना को साकार करने के लिए यह जरूरी है कि हमारे व्यापारिक समुदायों के बीच सूचना के अभाव को दूर किया जाए। भारत अधिकाधिक चीनी निवेशकों को अनुकूल वातावरण मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”
मुखर्जी 27 मई को नई दिल्ली रवाना होंगे।
dharmpath.com dharmpath