बदल रही ‘मेड इन चाइना’ की छवि

बाजार विश्लेषको के अनुसार, चीन में 10 में से आठ स्मार्टफोन चीनी हैं, जबकि केवल दो विदेशी स्मार्टफोन सैमसंग व एप्पल के हैं।

स्मार्टफोन ‘मेड इन चाइना’ उत्पादों की बदल रही प्रतिष्ठा का अकेला उदाहरण नहीं है। उच्च गति की रेलवे, स्टील, और अन्य उद्योग जैसे-चीनी फिल्में भी अंतराष्ट्रीय लोकप्रियता प्राप्त कर रही हैं।

चीनी उत्पादों की बढ़ती लोकप्रियता का कारण हैं, दशकों से विदेशी मानकों को अपनाते हुए चीनी उत्पादों की गुणवत्ता में वास्तविक सुधार, जिसके कारण चीनी नागरिकों के साथ-साथ विदेशी उपभोक्ताओं को भी चीनी उत्पादों पर अधिक विश्वास हो गया है।

प्रसिद्ध व्यक्तियों जैसे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पत्नी पेंग लियुआन द्वारा चीनी उत्पादों के प्रचार ने भी इनकी लोकप्रियता बढ़ाने में मदद दी है। वह अपने विदेश दौरों पर चीनी टेलर द्वारा निर्मित परिधान पहनना पसंद करती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493