ओलम्पिक के टेनिस, हैंडबाल के टिकटों की बिक्री शुरू

रियो डी जेनेरियो, 26 मई (आईएएनएस)। इस साल अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक के टेनिस और हैंडबाल मैचों के टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई है। इस बात की घोषणा रियो 2016 के आयोजकों ने की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्राजील के निवासी रियो की आधिकारिक बेवसाइट से टिकट खरीद सकते हैं जबकि अन्य देशों के निवासियों को अपने श्रेत्र के आधिकारिक टिकट विक्रेता से टिकट खरीदने होंगे।

28 टेनिस सत्रों और हैंडबाल फाइनल के टिकट की बिक्री बुधवार को स्थानीय समय अनुसार दिन के मध्य से शुरू कर दी गई थी।

रियो के टिकटों की बिक्री का पहला दौर पिछले साल मार्च में शुरू किया गया था। उद्घाटन समारोह के टिकटों की कीमत 12 डालर से 1,300 डालर है।

रियो में होने वाले ओलम्पिक दक्षिण अमेरिका में होने वाले पहले ओलम्पिक खेल हैं जिनका आयोजन पांच अगस्त से 21 अगस्त के बीच किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493