मनोज कुमार ने ‘7 आवर्स टू गो’ का ट्रेलर लांच किया

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। अभिनेता मनोज कुमार ने बुधवार को यहां अपने निवास पर सौरभ वर्मा की फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ के ट्रेलर का अनावरण किया।

सौरभ वर्मा ने बताया, “फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ नए युग की थ्रिलर फिल्म है। ट्रेलर नियमित तरीके से शुरू करने के बजाय हमने मनोज की मौजूदगी में फिल्म का ट्रेलर लांच किया।”

अभिनेता शिव पंडित ने कहा, “हम मनोज कुमार की मौजूदगी से उत्साहित हैं और उन्होंने हमारे काम की सराहना की यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है।”

यह फिल्म 24 जून को रिलीज होगी, इसमें संदीपा धर और नताशा स्तांकोविक भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी।

फिल्मकार अशोक पंडित भी ट्रेलर लांच पर उपस्थित हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493