फ्रेंच ओपन : पेस-हिगिंस जीते, पूरव राजा बाहर (लीड-2)

पेरिस, 26 मई (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस गुरुवार को अपनी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। पूरव राजा को हालांकि पुरुष युगल वर्ग में हार मिली।

पेरिस, 26 मई (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस गुरुवार को अपनी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। पूरव राजा को हालांकि पुरुष युगल वर्ग में हार मिली।

पेस और हिंगिस ने पहले दौर में जर्मनी की एना लेना ग्रोनेफील्ड और कोलम्बिया के रोबर्ट फाराह को 6-4, 6-4 से हराया। यह मैच एक घंटे आठ मिनट चला।

पेस और हिंगिस की जोड़ी ने मैच की अच्छी शुरुआत की। दोनों ने पहले सेट में 4-2 से बढ़त बना ली थी। इसके बाद भी उन्होंने समझदारी से खेलते हुए पहला सेट अपने नाम किया।

पहला सेट जीतना पेस और हिंगिस के लिए उत्साहवर्धक साबित हुआ। इस जोड़ी ने दूसरे सेट में भी अपना शानदार खेल जारी रखा और 4-2 की बढ़त बना ली।

यहां से एना-रोबर्ट की जोड़ी ने दो गेम जीत कर स्कोर 5-4 कर दिया, लेकिन इसके बाद पेस और हिंगिस की जोड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 6-2 से सेट जीतकर मैच अपने नाम करते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई।

पुरुष युगल मुकाबले में पूरव राजा और उनके क्रोएशिया के जोड़ीदार इवो कार्लोविक, पोलैंड के लुकास कुबोट और आस्ट्रीया के एलेक्जेंड्रा पेया की जोड़ी से 47 मिनट चले मुकाबले में 1-6, 2-6 से हार गए।

कोबोट और पेया की जोड़ी मैच में पूरी तरह हावी रही। पहले सेट में इस जोड़ी ने 5-0 से बढ़त ले ली थी। इसके बाद राजा और इवो की जोड़ी एक गेम जीत कुछ राहत की सांस ली। लेकिन कोबोट और पेया ने अगला गेम जीत सेट अपने नाम किया।

दूसरे सेट में भी राजा-इवो की जोड़ी कुछ नहीं कर पाई और मैच हार गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493