पेरिस, 26 मई (आईएएनएस)। स्पेन की महिला टेनिस खिलाड़ी कार्ला सुआरेज ने गुरुवार को चीन की कियांग वांग को हराकर फ्रेंच ओपन के एकल मुकाबलों के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सुआरेज ने वांग को दूसरे दौर में 6-1, 6-3 से हराया।
तीसरे दौर में सुआरेज का सामना स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा और क्रोएशिया की एना कोंझु के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।
अपने अभी तक के करियर में सुआरेज एक भी बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची हैं।
dharmpath.com dharmpath