संदेश में शी ने मृतकों के प्रति शोक और प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताई।
शी ने कहा कि चीन सरकार श्रीलंका को आपदा राहत प्रयास में हर संभव मदद करेगी।
चीन के राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि श्रीलंका सरकार व वहां के लोग इस प्राकृतिक आपदा से जल्द बाहर निकलेंगे और अपने आशियाने को फिर से आबाद करेंगे।
पिछले सप्ताह गुरुवार को श्रीलंका में बाढ़ व भूस्खलन के कारण कम से कम 102 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लाख से अधिक लोगों को बेघर होना पड़ा है। करीब 30 हजार मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।
dharmpath.com dharmpath