विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची सोनिया

अस्ताना, 26 मई (आईएएनएस)। भारत की महिला मुक्केबाज सोनिया लाथेर ने गुरुवार को महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए रजत पदक सुनिश्चित किया।

अस्ताना, 26 मई (आईएएनएस)। भारत की महिला मुक्केबाज सोनिया लाथेर ने गुरुवार को महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए रजत पदक सुनिश्चित किया।

सोनिया ने कजाखिस्तान की एझान खोजावेकोवा को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

सोनिया मुकाबले में पूरी तरह अपनी विपक्षी पर हावी रहीं।

सोनिया जिस वर्ग में खेलती हैं वह ओलम्पिक का हिस्सा नहीं है। ओलम्पिक में सिर्फ 51 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, और 75 किलोग्राम वर्ग में ही मुकाबले खेले जाते हैं।

इससे पहले, इस चैम्पियनशिप में भारत की एम.सी मैरीकॉम, एल.सरिता देवी और पूजा रानी ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493