नाइस, 26 मई (आईएएनएस)। फॉर्मूला वन रेस ड्राइवर जुलेस बिंची के परिवार ने पिछले साल हुई उनकी मृत्यु के बाद एफ वन की नियामक संस्था के खिलाफ कानूनी मुकदमा दायर किया है।
नाइस, 26 मई (आईएएनएस)। फॉर्मूला वन रेस ड्राइवर जुलेस बिंची के परिवार ने पिछले साल हुई उनकी मृत्यु के बाद एफ वन की नियामक संस्था के खिलाफ कानूनी मुकदमा दायर किया है।
सुजाका में अक्टूबर में हुई जापान ग्रां प्री के दौरान बिंची मोबाइल क्रेन से टकरा गए थे। इस हादसे में उन्हें काफी चोट आई और नौ महीने कौमा में रहने के बाद 17 जुलाई 2015 को उनकी मृत्यु हो गई थी।
बिची की तरफ से ब्रिटेन की एक कानूनी फर्म बिंची की टीम मारूसिया, फॉर्मूला ओबे ग्रुप और अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल महासंघ के खिलाफ अदालत जाने की सोच रही है।
बीबीसी ने गुरुवार को वकील जुलिअन चामबेरलायेने के हवाले से लिखा, “बिंची की मौत को टाला जा सकता था।”
उन्होंने कहा, “परिवार का कहना है कि रेस के आयोजन, रणनीति और समय में काफी गड़बड़ियां थीं। उनका कहना है कि रेस जापान में टायफून सत्र में आयोजित कराई गई थी और उस समय हालात काफी खराब रहते हैं।”
उन्होंने कहा, “हम बिंची के लिए न्याय चाहते हैं और उस फैसले के सच को सामने लाना चाहते हैं जिसके कारण बिंची की मौत हुई।”
उन्होंने कहा, “हमें कई सवालों के जवाब चाहिए। हमारा मानना है कि अगर लगातर गलतियां नहीं होतीं तो बिची की मौत को टाला जा सकता था।”
dharmpath.com dharmpath