इस्लामाबाद, 27 मई (आईएएनएस)। पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक धर्म स्थल पर आतंकी हमले की साजिश विफल कर दी।
गिरफ्तार लोगों के संबंध तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और लश्कर-ए-झांग्वी से हैं।
पाकिस्तान के एक अंग्रेजी दैनिक डॉन की वेबसाइट के अनुसार सीटीडी के एक दल ने गुरुवार को बहावलनगर जिले में स्थित एक धर्म स्थल के निकट एक घर में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
सीटीडी के अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार लोगों के पास से तीन आईईडी, हथियार और गोला, बारूद बरामद किए गए।
अधिकारी ने कहा कि पंजाब प्रांत के फैसलाबाद शहर में एक अन्य छापेमारी में सिपाह-ए-साहबा आतंकी संगठन के एक पाकिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया।
dharmpath.com dharmpath