अमेरिकी रक्षा कार्यालय पेंटागन ने कहा था कि दो चीनी जे-11 लड़ाकू विमानों ने 17 मई को दक्षिण चीन सागर में जिस तरह अमेरिकी नौसेना के विमान यूएस ईपी-3 एरिस को रोका था, वह असुरक्षित था, जबकि अमेरिकी विमान अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे।
अमेरिका के इन आरोपों को खारिज करते हुए चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उनके देश के विमान ने पेशेवर तरीके से और चीन-अमेरिका द्वारा सहमत सुरक्षा कोड के अनुरूप ही काम किया।
प्रवक्ता ने यह भी कहा कि चीन-अमेरिका सैन्य सुरक्षा के लिए खतरे का मुख्य कारण चीनी जल क्षेत्र में अमेरिका की निरंतर जासूसी है।
dharmpath.com dharmpath