मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। अपनी फिट बॉडी वाली तस्वीर से दर्शकों को आकर्षित करने वाले अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने बताया कि उन्हें ऐसी बॉडी पाने के लिए कई महीनों तक गहन प्रशिक्षण लेना पड़ा।
दिलजीत ने रणबीर कपूर के प्रशिक्षक प्रदीप भाटिया से प्रशिक्षण लिया।
दिलजीत फिल्म ‘सरदारजी 2’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिट बॉडी पाने के लिए दिलजीत ने छह महीने तक प्रशिक्षण लिया।
दिलजीत ने कहा, “पर्दे पर जिस तरह की बॉडी की आवश्यकता थी, उसके लिए मैंने कई महीनों तक कड़ी मेहनत की। मैं एक घंटे का प्रशिक्षण लेता था, क्योंकि हमारी समय सीमा तय थी और यह बहुत मेहनत वाला प्रशिक्षण था।”
दिलजीत फिलहाल अपनी फिट बॉडी से काफी खुश हैं।
उन्होंने कहा, “मैंने प्रदीप से प्रशिक्षण लिया, उन्हें कुछ बेहतरीन कलाकारों को प्रशिक्षित करने के लिए जाना जाता है। उन सभी कलाकारों ने मेहनत की और लोगों को उनका नया लुक पसंद आया।”
रोहित जुगराज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सरदारजी 2’ व्हाइट हिल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 24 जून को रिलीज होगी।
इसमें सोनम बाजवा और मोनिका गिल भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी।
dharmpath.com dharmpath