सोनू निगम के घुटने की सर्जरी 7 जून को

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर पाश्र्व गायक सोनू निगम सात जून को अपने घुटने की सर्जरी कराएंगे।

सोनू के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सोनू सात जून को मुंबई में अपने एक घुटने की सर्जरी कराएंगे।”

बताया जा रहा है कि सोनू के बाएं घुटने की सर्जरी होनी है।

मीडियो रपटों के अनुसार, सोनू ने बिना उचित मार्गदर्शन के स्क्वैश खेला, जिससे उन्हें घुटने में समस्या हुई।

यह भी कहा जा रहा है कि जब तक वह पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते, तब तक उनके सभी संगीत कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493