ब्रसेल्स, 28 मई (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) ने शुक्रवार को 1 जून, 2017 तक सीरिया की सरकार के खिलाफ यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों को बढ़ाने की घोषणा की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक यह निर्णय दिसंबर 2014 के यूरोपीय संघ परिषद के निष्कर्षो के तहत लिए गए, जिसके मुताबिक यूरोपीय संघ सीरिया की सरकार और उसके समर्थकों के खिलाफ तब तक प्रतिबंध जारी रखेगा, जब तक कि वहां दमन चलता रहेगा।
इस वक्त तेल क्षेत्र के अतिरिक्त कुछ अन्य क्षेत्रों में निवेश पर प्रतिबंध हैं। साथ ही यूरोप में सीरिया की केंद्रीय बैंक की संपत्तियों को जब्त करने के साथ-साथ ऐसे उपकरणों तथा प्रौद्योगिकी के निर्यात पर भी प्रतिबंध हैं, जिनका इस्तेमाल इंटरनेट या टेलीफोन संचार की निगरानी सहित आंतरिक दमन के लिए किया जा सकता है।
ईयू के अनुसार, सीरिया में आम नागरिकों के खिलाफ हिंसक दमन के लिए 200 से अधिक लोगों और 70 से अधिक प्रतिष्ठानों को भी प्रतिबंध सूची में डाल दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath