मोदी सरकार के 2 साल के जश्न में रवीना

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। सामाजिक मुद्दों का समर्थन करने के लिए लोकप्रिय अभिनेत्री रवीना टंडन यहां शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृतव वाली सरकार के दो साल पूरे होने के जश्न में शामिल हुईं।

अभिनेत्री ने लोगों से लड़कियों को शिक्षा प्रदान कर उन्हें सफलता की ओर ले जाने की अपील की।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर आयोजित एक समारोह ‘एक नई सुबह’ में मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का प्रचार किया।

रवीना ने पैनल चर्चा में हिस्सा लिया और शिक्षा के जरिए महिलाओं के बेहतर जीवन विकास पर जोर दिया।

अभिनेत्री ने कहा, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ काफी जरूरी है, क्योंकि एक बालिका शिक्षा के माध्यम से ही आगे बढ़ सकती है। एक महिला परिवार को संगठित करके रखती है और उसे समृद्धि और सफलता की ओर लेकर जाती है। यह हमारे संगठन के लिए जरूरी है कि हमारी माताओं, बहनों और बेटियों को शिक्षा मिले। वे सशक्त बनें, ताकि वे आगे बढ़कर अपनी क्षमता साबित कर सकें।”

पिछले 25 सालों से बॉलीवुड में काम कर रहीं रवीना ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं देश में बदलाव लाने के लिए पर्याप्त रूप से समक्ष हूं, लेकिन जहां तक हो सके कोशिश कर सकती हूं।”

पशुओं के हितों के लिए काम कर रहीं रवीना ने लोगों से कहा कि उन्होंने एक बार रात में एक अनाथालय से निकाली गई 30 लड़कियों की मदद की थी।

लड़कियों की मदद करने वाली रवीना अकेली नहीं हैं। उनके दोस्त करण जौहर और शाहरुख खान ने भी काफी मदद की। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने करण और शाहरुख से मदद लेकर एक अनाथालय का निर्माण करवाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493