एक अधिकारी ने शनिवार को कहा, “बगलान-ए-मरकाजी जिले में शुक्रवार सुबह से लेकर अभी तक सैन्य कार्रवाई में कम से कम 13 आतंकवादी घायल हुए हैं।”
बगलान-ए-मरकाजी बगलान प्रांत का एक जिला है, जिसकी राजधानी पुल-ए-खुमरी है, जो काबुल से 160 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।
इस दौरान, तालिबान के कब्जे से कई गांवों को मुक्त कराया गया।
अधिकारियों ने सुरक्षाबलों के हताहत होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
प्रांत के उप पुलिस प्रमुख ने कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कोई सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ है।
अधिकारी ने कहा, 10 गांवों से तालिबान आतंकवादियों को खदेड़ दिया गया, जहां उन्होंने कब्जा जमा रखा था।
तालिबान ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
dharmpath.com dharmpath