मोनाको जीपी के अंतिम अभ्यास सत्र में शीर्ष पर रहे वेटल

मोंटे कार्लो, 28 मई (आईएएनएस)। फरारी टीम के सेबेस्टियन वेटल ने शानिवार को मोनाको ग्रां प्री के अभ्यास के अंतिम दिन मर्सिडीज टीम के लुइस हेमिल्टन को हराकर पहला स्थान हासिल किया।

मोंटे कार्लो, 28 मई (आईएएनएस)। फरारी टीम के सेबेस्टियन वेटल ने शानिवार को मोनाको ग्रां प्री के अभ्यास के अंतिम दिन मर्सिडीज टीम के लुइस हेमिल्टन को हराकर पहला स्थान हासिल किया।

वेटल ने रेस पूरी करने के लिए 1:14.650 का समय लिया। वह हेमिल्टन से 0.018 सेकेंड आगे रहे।

मर्सिडीज के निको रोसबर्ग तीसरे स्थान पर रहे। उनसे पीछे रेड बुल के डानिएल रिककाडरे और मैक्स र्वेस्टापेन रहे।

टोरो रोस्सो टीम के डानिल क्वयेट और कार्लोस सेंज छठवें और सातवें स्थान पर रहे। फोर्स इंडिया के सर्गियो पेरेज आठवें स्थान पर रहे।

फरारी के किमि राइकोनेन नौवें और फोर्स इंडिया के निको हल्केनबर्ग 10वें स्थान पर रहे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493