ब्राजील के अंतरिम राष्ट्रपति ने सामूहिक दुष्कर्म की निंदा की

सरकारी समाचार एजेंसी एजेंसिया ब्राजील के मुताबिक, टेमर ने एक लिखित बयान में कहा, “यह बेहद उद्वेलित करने वाला है, क्योंकि 21वीं सदी में हमें इस घिनौने अपराध का साक्षी बनने को मजबूर किया गया है।”

टेमर ने कहा, “हमारी सरकार इस घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार करने और उन्हें दंडित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

टेमर ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच के लिए संघीय पुलिस बल के अंतर्गत एक विशेष विभाग के गठन की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि अपने पुरुष मित्र के साथ एक झोपड़पट्टी में गई 16 वर्षीय एक किशोरी को नशीली दवा देकर बेहोश कर दिया गया था। एक दिन बाद जब वह होश में आई, तो उसने खुद को निर्वस्त्र और 33 लोगों से घिरा पाया था।

बाद में घटना का वीडियो ऑनलाइन कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493