पाकिस्तान में 2 आतंकवादी हमले, 5 की मौत

इस्लामाबाद, 29 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को दो अलग-अलग आतंकवादी हमलों में पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें दो सुरक्षाकर्मी और तीन आतंकवादी शामिल हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि अवारन जिले में सुरक्षाबलों के वाहन के पास एक बम के फटने से दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

बरखान जिले में सुरक्षाबलों के साथ जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि दो अन्य घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493