चिरंजीवी के आगामी फिल्म की शूटिंग जून से

चेन्नई, 29 मई (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी की आगामी बहुचर्चित तेलुगू फिल्म ‘काथिलांटोडू’ की शूटिंग जून में शुरू हो सकती है।

फिल्म के एक सूत्र ने बताया, “फिल्म की शूटिंग जून के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है, लेकिन चिरंजीवी बाद में इसमें शामिल होंगे। निर्माता फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग चिरंजीवी के बिना ही करेंगे।”

यह तमिल सुपरहिट ‘कथथी’ का आधिकारिक रीमेक है, जिसका निर्देशन वी.वी. विनायक करेंगे। अनुष्का शेट्टी इस फिल्म में मुख्य नायिका का किरदार निभा सकती हैं।

सूत्र के मुताबिक, “निर्माताओं ने अनुष्का को इस फिल्म का प्रस्ताव दिया है और वह काफी उत्साहित हैं। हालांकि वह अभी तीन अन्य फिल्मों में व्यस्त हैं। इसलिए यह सुनिश्चित नहीं है कि वह इस फिल्म के लिए अलग से डेट दे पाएंगी या नहीं।”

इस फिल्म में चिरंजीवी दोहरी भूमिकाओं में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493