महेश बाबू ने ‘ब्रह्मोत्सवम’ की असफलता की जिम्मेदारी ली

चेन्नई, 29 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार महेश बाबू ने तेलुगू की अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘ब्रह्मोत्सवम’ की असफलता की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। उनका कहना है कि केवल निर्देशक को फिल्म के खराब प्रदर्शन के लिए दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।

महेश बाबू ने आईएएनएस से कहा, “मुझे नहीं लगता कि निर्देशक को दोषी ठहराया जाना चाहिए। मैं इस फिल्म की असफलता की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। एक फिल्म संभवत: कई वजहों से सफल या असफल हो सकती है। मेरे ख्याल से मेरा निर्णय गलत था।”

श्रीकांत अडाला निर्देशित फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु, काजल अग्रवाल, प्रणिता सुभाष, सथयरज, राव रमेश, नरेश, रेवती और सयाजी शिंदे जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में दिखाई दिए।

महेश बाबू इस वक्त लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। लौटने के बाद वह फिल्मकार ए.आर. मुरुगदोस के साथ अपनी अगली तमिल-तेलुगू फिल्म पर काम शुरू करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493