बीजिंग, 29 मई (आईएएनएस)। चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में अचानक आई बाढ़ से आठ पर्यटकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, पर्यटक शनिवार को जियांगमेन शहर की नदी में राफ्टिंग कर रहे थे कि अचानक आई बाढ़ से वे डूब गए।
छह लोगों को बचा लिया गया, जबकि शनिवार को पांच की मौत की पुष्टि की गई। बचावकर्मियों ने रविवार तड़के शवों को नदी से बाहर निकाला।
सरकार ने जांच शुरू कर दी है कि पर्यटकों को मौसम चेतावनी के बावजूद राफ्टिंग की मंजूरी क्यों दी गई।
dharmpath.com dharmpath