‘छोटा भीम’ के रचनाकार राजीव चिलाका को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

चेन्नई, 29 मई (आईएएनएस)। घर-घर में मशहूर कार्टून ‘छोटा भीम’ की निर्माता कंपनी ग्रीन गोल्ड एनीमेशन टीवी प्राइवेट लिमिटेड के राजीव चिलाका को कैलिफोर्निया की एकेडमी ऑफ यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी है।

इस सम्मान पर चिलाका ने कहा कि वह इसे पाकर आश्चर्यचकित हैं।

उन्होंने आईएएनएस को बताया कि 2008 में लांच हुआ ‘भीम’ ग्रीन गोल्ड से निकला सबसे चर्चित किरदार है। भीम को इसलिए बनाया गया क्योंकि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का मनोरंजन करने के लिए ‘बहुत ज्यादा भारतीय कार्टून नहीं हैं, इसलिए हमने एक आर्दश किरदार लेकर आने का फैसला किया, जो बच्चों को अच्छी बातें सिखा सके।’

बच्चों व बुजुर्गो के बीच समान रूप से लोकप्रिय ‘छोटा भीम’ किरदार को हर सप्ताह चार करोड़ बच्चों ने देखा है।

चिलाका अपनी सफलता का श्रेय एकेडमी ऑफ आर्ट यूनिवर्सिटी में बिताए वक्त को देते हैं। उन्हें अमेरिकी फिल्म निर्माता-निर्देशक व लेखक वाल्ट डिजनी की सफलता से प्रेरणा मिली, यहां तक कि उन्होंने कान्सास सिटी (अमेरिका) में उन जगहों का भी भ्रमण किया जहां वाल्ट रहे और उन्होंने काम किया।

एकेडमी ऑफ आर्ट यूनिवर्सिटी में पारंगत होने के बाद चिलाका वर्ष 2000 में भारत लौटे। आज उनके स्टूडियो में 400 से अधिक एनीमेटर्स काम करते हैं और देशभर में 25 ग्रीन गोल्ड की सफलतम फ्रेंचाइजी के रिटेल स्टोर खोल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493