फ्रेंच ओपन : पुरुष युगल के क्वार्टर में बोपन्ना-मेर्गिया

पेरिस, 29 मई (आईएएनएस)। भारत के टेनिस स्टार खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने उनके रोमानियाई जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया के साथ रविवार को यहां फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल मुकाबले में जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

टूर्नामेंट की छठी वरीय जोड़ी बोपन्ना-मेर्गिया की जोड़ी ने अमेरिका के ब्रियान बाकेर और उनके न्यूजीलैंड के जोड़ीदार मार्कस डेनियल को तीसरे दौर में एक घंटे 48 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 6-7 (4), 6-1 से हराया।

बोपन्ना-मेर्गिया की मुकाबले की शुरुआत काफी अच्छी रही। उन्होंने पहले सेट में 6-2 से बढ़त बनाई।

मुकाबले के दूसरे सेट में दोनों जोड़ियों ने एक-दूसरे कड़ी प्रतिद्वंद्विता दी, जिसके कारण यह 6-6 से टाई हुआ।

टाई ब्रेकर डेनियल-बाकेर की जोड़ी ने 7-4 से जीत हासिल करके तोड़ा।

तीसरे और अंतिम सेट में टूर्नामेंट की छठी वरीय जोड़ी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को बेहतरीन तरीके से 6-1 से हराया और मैच अपने नाम किया।

इस जीत के साथ ही बोपन्ना-मेर्गिया की जोड़ी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493