‘मिसिंग ऑन अ वीकेंड’ आमिर की ‘तलाश’ से अलग : जावकर

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘मिसिंग ऑन अ वीकेंड’ के निर्देशक अभिषेक जावकर का कहना है कि इसमें और आमिर खान अभिनीत ‘तलाश’ फिल्म में कोई समानता नहीं है।

जावकर ने आईएएनएस को बताया, “तलाश’ से कोई समानता नहीं है। कहानी बिल्कुल अलग है। एकमात्र समानता यह है कि दोनों फिल्मों में जांच और एक हत्या की गुत्थी सुलझाना शामिल है।”

उन्होंने कहा, “हमारी कहानी गोवा पर आधारित है, जबकि ‘तलाश’ मुंबई पर आधारित थी। हमारी फिल्म युवाओं के बारे में है, जबकि ‘तलाश’ युवाओं के बारे में नहीं थी। ‘तलाश’ में एक अलौकिक पहलू था, लेकिन हमारी फिल्म पूरी तरह से सच्ची घटनाओं पर आधारित है और अलग-अलग अपराधों के बारे में है, जो वास्तव में समाज में घटित हुए हैं।”

इस फिल्म से मशहूर गायक हरिहरन के बेटे करण फिल्मों में कदम रख रहे हैं।

फिल्म 24 जून को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493