मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। ‘एक अलबेला’ से मराठी फिल्म जगत में कदम रख रहीं अभिनेत्री विद्या बालन ने इस फिल्म में लता मंगेशकर के गाए गीत ‘शाम ढले खिड़की तले’ को शामिल करने की गुजारिश की थी।
लता ने इस गीत को फिल्म ‘अलबेला’ में गाया था।
‘एक अलबेला’ फिल्म के गीत ‘शोला जो भड़के’ के लांच पर विद्या ने कहा, “मुझे ‘अलबेला’ फिल्म के सारे गीत पसंद है, लेकिन ‘शाम ढले खिड़की तले’ मेरा पसंदीदा गीत रहा है। जब शेखर जी ने और मुनीष जी घर आए, तो मैंने उनसे इस गाने की शूटिंग के बारे में पूछा।”
विद्या ने बताया कि उनकी इस गाने के बारे में कोई योजना नहीं थी, लेकिन बड़े प्यार से उन्होंने इसे फिल्म में शामिल कर लिया।
इस फिल्म में विद्या को गीता बाली के किरदार में अतिथि भूमिका में देखा जाएगा।
इस किरदार को लेकर अपनी तैयारी के बारे में विद्या ने कहा, “मैंने अभी यह गीत देखा। मैं गीता जी और इस फिल्म की प्रशंसक हूं। मैंने इस फिल्म को फिर देखा। मैंने उनकी नाजुक अदा को खुद में ढालने की कोशिश की। मैं जानती हूं कि मैं उनकी तरह नहीं दिख सकती, लेकिन मैंने कोशिश की।”
गीता पर बॉयोपिक करने के बारे में पूछे जाने पर विद्या ने कहा कि निश्ििचत तौर पर वह इसमें काम करना पसंद करेंगी, लेकिन वह इसमें उनके जैसा दिखने के लिए थोड़ी और मेहनत करेंगी
शेखर सर्तेदल निर्देशित फिल्म ‘एक अलबेला’ में मंगेश देसाई को भगवान दादा के किरदार में देखा जाएगा।
dharmpath.com dharmpath