बांग्लादेश के राष्ट्रपति के मुताबिक, बांग्लादेश और चीन के विभिन्न क्षेत्रों में कामकाजी संबंध रहे हैं और इस सहयोग के नतीजे लाभप्रद रहे हैं।
बांग्लादेश चीन के हितों और अंतर्राष्ट्रीय मामलों से जुड़े मुद्दों पर हमेशा ही चीन के साथ खड़ा रहा है। वह चीन की प्रस्तावित बेल्ट एंड रोड परियोजना का समर्थन करता है। बांग्लादेश, चीन के साथ सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है। दोनों देश संयुक्त रूप से क्षेत्रीय समृद्धि और विकास को बढ़ावा देना चाहते हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों की सेना भी सहयोग को बढ़ावा देंगी।
चीन के रक्षा मंत्री चांग ने कहा कि चीन और बांग्लादेश के बीच 41 वर्ष पहले राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे और तब से दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में स्थाई विकास के लिए सहयोग बनाए हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath