नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। आन ेवाले दिनों में ‘टीई3एन’ व ‘कहानी 2’ फिल्म में नजर आने वाली अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि वह अपने अभिनेता देवर कुणाल रॉय कपूर के निर्देशन की फिल्म में काम करना पसंद करेंगी।
‘देल्ही बेली’ व ‘नौटंकी साला’ सरीखी फिल्मों में काम कर चुके कुणाल ने पूर्व में एक फिल्म का निर्देशन करने की इच्छा जाहिर की थी।
यह पूछे जाने पर कि अगर कुणाल फिल्म का निर्देशन करें, तो क्या वह उसमें काम करना चाहेंगी? विद्या ने आईएएनएस को बताया, “अगर वह चाहेंगे कि मैं उनके निर्देशन की फिल्म में एक भूमिका निभाऊं, तो मुझे ऐसा करके खुशी होगी।”
विद्या पिछली बार ‘हमारी अधूरी कहानी’ (2015) फिल्म में नजर आई थीं। वह अब अमिताभ बच्चन व नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘टीई3एन’ में नजर आएंगी, जो 10 जून को रिलीज हो रही है।
वहीं, उनकी ‘कहानी 2’ 25 नवंबर को रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ अर्जुन रामपाल हैं।
dharmpath.com dharmpath