केनबरा, 30 मई (आईएएनएस)। सीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ जंग में आस्ट्रेलिया के एक नागरिक की मौत हो गई।
आस्ट्रेलिया के समाचार चैनल ‘एबीसी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कुर्दिश सैन्य इकाइयों के सोशल मीडिया खातों से पिछले सप्ताह उत्तरी राक्का में आस्ट्रेलिया रक्षाबल (एडीएफ) के पूर्व सैनिक जैमी ब्राइट (45) की मौत का पता चलता है।
हालांकि, ब्राइट की मौत की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, क्योंकि वह हाल ही में कई ऑनलाइन वीडियो में नजर आए थे।
उन्होंने एक वीडियो में कहा, “मैं कुर्दिस्तान में लोगों की वजह से आया था। मैं उनके संघर्षो और लड़ाइयों की वजह से यहां आया। मैं उनकी मदद के लिए आया हूं, जितनी मदद मैं कर सकता हूं।”
अधिकारियों के मुताबिक, ब्राइट एडीएफ का सदस्य रहा है। उसने सैन्य इंजीनियर के रूप में तैनाती से पहले 1980 के दशक में सिडनी के स्कूल ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग से प्रशिक्षण लिया।
ब्राइट पिछले साल की शुरुआत में वाईपीजी से जुड़े थे और 2015 में आईएस आतंकवाादियों द्वारा मारे गए आस्ट्रेलियाई साथी एशले जॉनस्टन को जानते थे।
dharmpath.com dharmpath